Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

August 29, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाया और सभी से आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

आपको बता दे कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इस अभियान के एक भाग के रूप में, 29 अगस्त 2024 को भारत सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में ‘एक पेड़ मां के नाम’#Plant4Mother का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत, मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में लगभग 1 एकड़ भूमि में “मातृ वन” स्थापित करेगा जहां केंद्रीय कृषि मंत्री और मंत्रालय के लगभग 200 कर्मचारी पौधे लगाएंगे।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि विभाग के कृषि विश्वविद्यालयों और हमारे सभी कार्यालयों में, जहां आज हमारे विभाग के कर्मचारी पौधे लगा रहे हैं। हमें इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है और पर्यावरण को बचाना है। कम से कम हमें अपने जीवन यापन के लिए यह व्यवस्था करनी चाहिए कि हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिए पौधे लगाने चाहिए।

बता दे कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वैश्विक अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्लांट4मदर की शुरूआत की थी। वैश्विक अभियान के हिस्से के रूप में, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि सितंबर 2024 तक देश भर में 80 करोड़ पौधे और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधे लगाए जाएं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 20 जून, 2024 को दिल्ली के असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में वृक्षारोपण गतिविधि शुरू की, जिसमें लोगों ने अपनी मां के सम्मान में पौधे लगाए।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’#Plant4Mother अभियान एक जन आंदोलन है और लोग पौधे लगाकर अपनी माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भाग ले रहे हैं। पौधे लगाने से सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली का उद्देश्य भी पूरा होता है जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली का एक जन आंदोलन है। कृषि में, टिकाऊ खेती हासिल करने के लिए पौधे लगाना एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें