Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan दो दिवसीय के प्रवास पर झारखंड पहुंचे, आदिवासी समाज के साथ कई विषयों पर किया संवाद

रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय के प्रवास पर झारखंड पहुंचे है। जहां, कल देर रात तक नेतरहाट के आदिवासी अंचलों के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इसके बाद बैगा जनजाति के साथ साथ कोरबा आदिम जनजाति, बिरहोर आदिम जनजाति, किसान जनजाति और चीक बड़ाइक जनजाति समाज के लोगों से मिले।

आदिवासी रंग में रंगे शिवराज भी नजर आए। जहां आदिवासी समाज के पारंपरिक गीतों की धुन पर शिवराज सिंह ने ढोल बजाया और नृत्य भी किया। उन्होंने जामाटोली, नेतरहाट में झारखंड का पारंपरिक भोजन किया। उन्होंने आदिवासी भाई बहनों के साथ गोंदली चावल, मकई घट्ठा, भपाल सलाद, फुटकल चटनी, बांस करील भुजिया, बार बोदी दाल का भोजन किया। नेतरहाट के किसानों ने फसल की बुआई और पूजा के समय किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता और केन्द्रीय मंत्री के नाते आदिवासी समाज के लोगों के बीच आया हूं। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते भी पहले कई बार आदिवासी भाई-बहनों के बीच गांवों में रात रूके है। उन्होंने कहा कि ये हमारा परिवार है, और इनकी सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। आदिवासी समाज की संस्कृति और रंग अद्भुत हैं।

Exit mobile version