Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आंध्र प्रदेश खेत में उतरकर प्राकृतिक खेती को नज़दीक से देखा

July 11, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आंध्र प्रदेश खेत में उतरकर प्राकृतिक खेती को नज़दीक से देखा

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश पहुंचे। शिवराज सिंह ने यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की और किसानों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह, सत्य साई ज़िले के एक खेत में पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक स्थानीय किसान से मुलाक़ात की और उनकी प्राकृतिक खेती को नज़दीक से देखा।

उन्होंने खेत में उतरकर फसलों का जायज़ा लिया और खेती की पद्धतियों की जानकारी ली। शिवराज सिंह ने कहा कि किसान आंजनेय नायक जी ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि यदि लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्राकृतिक खेती की जाए, तो बिना सिंचाई वाले, सूखे और पथरीली ज़मीन पर भी खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहाँ वर्षा नहीं होती और ज़मीन उपजाऊ नहीं मानी जाती, वहाँ भी आंजनेय नायक जी ने प्राकृतिक खेती के ज़रिए सोना उगाया है। यह सभी किसानों के लिए प्रेरणा है।

ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें