Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह करेंगे लैंगिक अहिंसा के विरुद्ध ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ की शुरुआत

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को लैंगिक अहिंसा के विरुद्ध एक राष्ट्रीय अभियान, ‘नई चेतना – पहल बदलाव की’के तीसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि लैंगिक अहिंसा खत्म करने की दिशा में सरकार के सामूहिक प्रयास के इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शिरकत करेंगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रलय के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कर रहा है। यह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 23 दिसंबर तक चलेगा। इसमें नौ मंत्रालय और विभाग भाग लेंगे।

इनमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, गृह मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रलय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और न्याय विभाग शामिल हैं। नई चेतना अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर की पहल के माध्यम से लैंगिक ¨हसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और लक्षित कार्रवाई को बढ़ावा देना है।

अपनी स्थापना के बाद से, नई चेतना ने देश भर में लाखों लोगों को संगठित किया है, जिससे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन को बढ़ावा मिला है। पहला संस्करण 3.5 करोड़ लोगों तक पहुंचा था। दूसरे संस्करण में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5.5 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके तहत देश भर में लिंग आधारित ¨हसा पर नौ लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Exit mobile version