Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कन्याकुमारी में किया मेगा रोड शो, लगे 400 पार के नारे

April 13, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कन्याकुमारी में किया मेगा रोड शो, लगे 400 पार के नारे

कन्याकुमारी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में कन्याकुमारी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन और विलावनकोड विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी वीएस नंदिनी के समर्थन में शनिवार को यहां मेगा रोड शो किया। शाह ने श्री राधाकृष्णन और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मेट्टुकादाई जंक्शन से ओल्ड बस स्टैंड तक थुकले-तिरुवनंतपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक रोड शो किया।

फूलों से सजे खुले वाहन में खड़े श्री शाह ने सड़क के दोनों ओर उनके पोस्टर एवं पार्टी के झंडे एकत्र होकर ‘भारत माता की जय’ और ‘मींदम मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों को अभिवादन किया। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं भी शामिल रही। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने तमिलनाडु के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के भ्रष्ट शासन के कारण राज्य विकास के अपेक्षित स्तर को प्राप्त करने में विफल रहा है। रोड शो के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आये श्री शाह ने शुक्रवार शाम को मदुरै में रोड शो किया। वह आज तेनकासी में रोड शो और तिरुवरुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें