Site icon Dainik Savera Times

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने एम्स जाकर नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this screengrab from a video released by the Ministry of Home Affairs (MHA) on Thursday, May 15, 2025, Union Home Minister Amit Shah talks to an injured security official, who got injured during a 21-day-long comprehensive operation carried out in dense forests around Karregutta hills on the Chhattisgarh-Telangana border where at least 31 Naxals were eliminated, during the former’s visit to AIIMS, in New Delhi. (MHA via PTI Photo) (PTI05_15_2025_000233B)

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाकर्मियों से यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में जाकर मुलाकात की और उनका हाल चाल पूछा। शाह दोहपहर को एम्स में ट्रामा सैंटर गए और वहां भर्ती सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से बात की सफल अभियान के लिए उनकी सराहना की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिणी बस्तर अंचल में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के 21 दिनों तक चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 कुख्यात नक्सली मारे गये थे। इस अभियान में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे।

ये भी पढ़ें- लुधियाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Exit mobile version