Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कानून मंत्री Meghwal ने राष्ट्रपति Murmu के साथ एक डाक टिकट का विमोचन किया

नयी दिल्ली: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को यहां 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ समावेशी चुनाव विषय पर एक डाक टिकट का विमोचन किया। मेघवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने का जो कार्यभार लिया था उसमें आयोग की भूमिका काफी सराहनीय रही है। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के वन पर्सन वन वोट और वन वैल्यू के सिद्धांत की सराहना करते हुये कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के सहयोग से ही सबको मताधिकार प्राप्त हुआ है।

Exit mobile version