Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर अपने दिल्ली स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश के सभी लोगों व देश के सभी किसानों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री मुंडा ने गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के किसान, गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराए जाने के अवसर पर देश की राजधानी में आए हैं, यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है, जो देश को मजबूती देती है। मुंडा ने कहा कि इतिहास के आईने में, जब हमारे नागरिक बाद में 100वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे, तब यह स्मरणीय होगा कि 75वां गणतंत्र दिवस हमारे देशवासियों ने किस तरह से मनाया, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस सिर्फ आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि अमृत महोत्सव से अमृत काल में प्रवेश करने का द्वार खोलने वाला है।

Exit mobile version