Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री G Kishan Reddy की सीने में जकड़न के कारण बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

May 1, 2023

केंद्रीय मंत्री G Kishan Reddy की सीने में जकड़न के कारण बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तेलंगाना के दौरे के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उनके सीने में जकड़न होने से तबियत बिगड़ी है। तबियत खराब होने से पहले केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना में स्थित सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया था और इस दौरान गंगा पुष्करला यात्रा पुरी-काशी अयोध्या’ भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होने वैश्विक पर्यटन निवेशक सम्मेलन में भी भाग लिया था। अचानक से तबियत बिगड़ने बाद उन्हें रात के करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. और उनको एम्स में कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। हालांकि,अभी तक उनके स्वस्थय से सम्बंधित कोई भी जानकारी नही मिल पा रही। जानकारी के मुताबिक, जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां से जल्द ही उनके स्वस्थय की जानकारी मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें