Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

केन्द्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने PM मोदी के साथ झारखंड के जमशेदपुर में जनसभा में की सहभागिता

September 15, 2024

केन्द्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने PM मोदी के साथ झारखंड के जमशेदपुर में जनसभा में की सहभागिता

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड के दौरे पर थे। यहां प्रधानमंत्री जी विकास कार्यों व लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए और झारखंड को कई सौगातें दी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने जमशेदपुर में भाजपा परिवर्तन महारैली में सहभागिता की। परिवर्तन महारैली में केन्द्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी झारखंड की पवित्र भूमि पर पधारे हैं, मैंने ऐसा नेता नहीं देखा, जो इतनी भीषण बारिश में भी अपनी जनता से मिलने आया हो और ऐसे कार्यकर्ता और जनता नहीं देखी, जो आसमान से धुआंधार बारिश के बावजूद भी अपने प्रधानमंत्री जी का स्वागत करने आएं हो। मैं प्रधानमंत्री जी को प्रणाम करता हूं और झारखंड की जनता को भी दोनों हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री जी झारखंड आए हैं, वो संघर्ष का शंख फूंकने आए हैं, वो युद्ध का बिगुल बजाने आए हैं और हेमंत सोरेन, जेएमएम-कांग्रेस की बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाने आए हैं।

J-जुर्म माफिया, M-मर्डर माफिया M-मनी माफिया:
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इतनी बेईमान सरकार आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस सरकार में बिना लिए दिए कुछ नहीं होता है। हर चीज की कीमत लगी हुई है। यहां हर चीज़ बिकती है, बोलो तुम क्या क्या खरीदोगे। श्री चौहान ने जेएमएम का मतलब बताते हुए कहा कि जेएमएम का मतलब- J मतलब जुर्म माफिया, M मतलब मर्डर माफिया और M मतलब मनी माफिया।

आप बताइए यहां सत्ताधारी पार्टियों के नेताओं के घर से करोड़ों रुपए निकले कि नहीं..? ये पैसा किसका था..? यहां जनता का पैसा बेशर्मी से लूटकर खाने वालों ने अन्याय और अत्याचार किए हैं। यहां बालू बाल्टी में बिकती है। यहां की खनिज संपदा लूटी जा रही है। यहां दिनदहाड़े हत्या होती है, यहां मां, बहन और बेटी का अपमान होता है। तकलीफ होती है, पीड़ा होती है, जब हमारी बेटियां मार दी जाती है। सोरेन सरकार में यहां अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा हो रही है।

बांग्लादेशी घुपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे:
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों से शादी करके उनके नाम पर सत्ता हथिया रहे हैं। झारखंड को लूटने और बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है और इसलिए आज मैं यह कहने आया हूं कि यह सरकार जिसने 5 साल पहले बेरोजगारों को 5 लाख नौकरी देने वादा किया था, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली।

बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था लेकिन बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिला। अब चुनाव आ गए हैं तो सिपाही भर्ती के नाम पर बिना व्यवस्था किए नौजवानों को 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया और 16 नौजवानों के प्राण चले गए। उन्होंने कहा कि, यह हादसा नहीं हत्या है और हत्या का पाप हेमंत सोरेन के सिर पर है।

हर गरीब को पक्का मकान:
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान पांच साल पहले झारखंड की जनता से सैकड़ों वादे किए थे, लेकिन पिछले पांच साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। सोरेन सरकार ने बहनों से वादा किया था कि हर महीने उन्हें चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रूपए देंगे, पिछले पांच साल कुछ नहीं दिया लेकिन अब चुनाव के नजदीक आते ही 1 हजार रूपए देकर वोटो के लालच में जाल बिछा रहे हैं।

एक तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने चुनाव से 3 महीने पहले कहा था कि 2 करोड़ मकान गरीबों को गांव में बनाकर देंगे और एक करोड़ शहर में बनाकर देंगे और आज झारखंड के गरीब भाई-बहनों के खाते में पक्का मकान बनाने के लिए मोदी जी ने पैसे डाल दिए। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है कि किसी भी गरीब को कच्ची छत के नीचे नहीं रहने देंगे, झारखंड की धरती पर हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा।

चुनाव आते ही लुभावने वादे कर रही सोरेन सरकार:
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि, एक साधु बाबा जंगल में आश्रम बनाकर रहते थे, तपस्या करते थे और पक्षीयों को दाना भी डालते थे, उनके यहां कई पक्षी आते रहते थे। एक दिन एक शिकारी ने देखा कि बाबा के आश्रम में बहुत सारे पक्षी आते हैं, इन्हें ही पकड़ा जाए तो शिकारी वहां आने लगा।

शिकारी दाना डालता था और पक्षी जैसे ही दाना चूगने आते थे, शिकारी उन्हें जाल फैंककर फंसा लेता था। चौहान ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव के नजदीक आते ही हेमंत सोरेन आएंगे, दाना डालेंगे लेकिन हमें शिकारी के जाल में नहीं फंसना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें