Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर, जानें आज का पूरा शेड्यूल

 श्रीनगर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का उद्देश्य न केवल कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय हितधारकों से संवाद करना है, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को भी सशक्त करना है।

-SKUAST दीक्षांत समारोह में की शिरकत

केंद्रीय मंत्री ने आज सुबह 9:30 बजे शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST) के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। केंद्रीय मंत्री समारोह को संबोधित करते हुए युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

-किसानों के बीच जाकर जानी जमीनी हकीकत

इसके बाद, शिवराज सिंह सुबह 11:30 बजे SKUAST के सेब व अन्य उद्यानों का भ्रमण कर केसर और सेब उत्पादक किसानों से चर्चा करेंगे।

-‘लखपति दीदी’ पहल से प्रेरणा

दोपहर 1 बजे, चौहान ने श्रीनगर के समीपवर्ती ग्राम खोनमोह में ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिला स्वंय-सहायता समूहों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महिलाओं की उद्यमिता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थानीय विकास पर चर्चा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोपहर 3 बजे श्रीनगर में श्री शंकराचार्य मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

Exit mobile version