Site icon Dainik Savera Times

पाक रक्षा मंत्री के बयान पर केन्द्रीय मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने किया पलटवार

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पाक रक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से ये सिद्ध हो गया है कि पाक, कांग्रेस और JKNC के सुर-ताल एक ही है। इनके इरादे और एजेंडा भी एक ही है, इसलिए राहुल गांधी राष्ट्रविरोधी बयान देते रहते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं, सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करते हैं। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी की कांग्रेस आज पाकिस्तान के साथ खड़ी है। पाकिस्तान, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ये जान लें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि ना धारा 370 वापस लौटेगी, ना आतंकवाद बचेगा और ना कभी इनके इरादे सफल होंगे।

Exit mobile version