Union Minister Shivraj Chouhan : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 जुलाई को भोपाल में आयोजित 16वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में भाग लेंगे। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे नर्मदा क्लब, भोपाल में होगा। आपको बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।
नियुक्ति पत्र बांटेंगे शिवराज सिंह
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह मेला युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भोपाल से विदिशा की ओर करेंगे प्रस्थान
कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11:30 बजे भोपाल से विदिशा के लिए रवाना होंगे। विदिशा पहुंचने के बाद वे दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विदिशा में होंगे शामिल विभिन्न कार्यक्रमों में
इसके अतिरिक्त शिवराज सिंह चौहान विदिशा में आयोजित कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

