Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़की ने प्रेमी की लाश के सामने सिंदूर भरा, परिवार पर हत्या का आरोप

December 3, 2025

लड़की ने प्रेमी की लाश के सामने सिंदूर भरा, परिवार पर हत्या का आरोप

नांदेड़, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की लाश के सामने मांग में सिंदूर भरकर शादी करने जैसी रस्म निभाई। यह घटना लड़की और उसके परिवार के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा बताई जा रही है।

पूरी घटना

लड़की का नाम आंचल और लड़के का नाम सक्षम टेटे है। दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में थे। जब आंचल के परिवार को इस संबंध का पता चला, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया।

परिवार ने रची साज़िश

आरोप है कि आंचल के पिता गजानन मामिलवार, उसके भाई साहिल और हिमेश और एक दोस्त ने मिलकर सक्षम पर हमला किया। सक्षम को पहले गोली मारी गई, फिर मरते समय उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर हत्या की गई।

प्रेमी की लाश के सामने आंचल का कदम

सक्षम की मौत के बाद आंचल उसके पास गई और अपनी मांग में सिंदूर भर लिया।आंचल ने अपने माता-पिता और भाई के खिलाफ मौत की सज़ा की मांग की।

परिवार और प्रेमी का पृष्ठभूमि

बताया जा रहा है कि आंचल और सक्षम दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड था। सक्षम हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। आंचल के परिवार ने सक्षम को दूसरी जाति का होने के कारण उनके रिश्ते के खिलाफ माना।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने सख्त सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।यह मामला महाराष्ट्र में सामाजिक, पारिवारिक और जातिगत तनाव को उजागर करता है। आंचल का प्रेम और परिवार की साज़िश दोनों ही इस घटना को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। पुलिस अब इस हत्याकांड और परिवार के कथित रोल की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें