Site icon Dainik Savera Times

घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने की एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या

Tamil Nadu Murder

Tamil Nadu Murder

Tamil Nadu Murder : तिरुपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग, उनकी पत्नी और बेटे की उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय देवसिगामनी ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि उनकी पत्नी अलामेलु (75) और बेटे सेंथिलकुमार (46) सेवलाई गौंदेनपुदुर गांव में घर के अंदर मृत मिले। उसने बताया कि घर से सोने के आठ आभूषण चोरी हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, सेंथिलकुमार अपनी पत्नी और सात तथा 12 वर्ष के बच्चों के साथ कोयंबटूर में रहते थे। उसने बताया कि वह 28 नवंबर की रात को एक रिश्तेदार की शादी के सिलसिले में अपने माता-पिता के घर आए थे। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अपराध में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में सूचित किया। जांच के लिए चार से पांच टीम बनाई गई हैं और पूरे राज्य में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
उन्होंने कहा, कि ‘हम जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हत्याओं में एक से अधिक लोगों के संलिप्त होने का शक है। सेंथिलकुमार की पत्नी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब उनके पति सो रहे थे उस समय हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अगर हत्यारों को जल्दी नहीं पकड़ा गया तो यह पुलिस के लिए शर्मनाक होगा।
Exit mobile version