नेशनल डेस्क। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित (रोकने) वाले फैसले को बदल दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की इस मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।
पीड़िता और उसकी मां ने क्या कहा…
पीड़िता का कहना है, मैं बहुत खुश हूं। मुझे पहले से उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट हमें न्याय देगा। मैं कोशिश करूंगी कि दोषी को मौत की सजा मिले। पीड़िता की मां ने कहा– हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए और दोषी को कठोर सजा यानी मौत की सजा मिलनी चाहिए।
#WATCH | Delhi | On SC staying Delhi HC’s decision allowing suspension of Kuldeep Sengar’s life sentence in Unnao rape case, the victim says, “I am very happy. I had faith in the Supreme Court. I will ensure that he is given a death sentence…” pic.twitter.com/QAhm2xkWQj
— ANI (@ANI) December 29, 2025
सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन
सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रही थीं।
कांग्रेस नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा– पिछले कुछ दिनों में जनता में जो आवाज उठी है, उसके बाद हमें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट सही फैसला करेगा। हम चाहते हैं कि कुलदीप सिंह सेंगर वापस जेल जाए और उसे मौत की सजा मिले।
Video: पहलगाम में लौटे पर्यटक, नए साल से पहले रौनक बढ़ी
महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना का आया बयान
महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा– पीड़िता की हालत अब ठीक है। वह खुद कोर्ट में मौजूद है क्योंकि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती है। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट उसे न्याय देगा।
सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका क्यों कहा जा रहा है
सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसकी अगुवाई चीफ जस्टिस कर रहे थे, ने आज सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 23 दिसंबर को दी गई सजा निलंबन के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगाकर सेंगर को झटका दिया है।
सुनवाई से पहले पीड़ित परिवार की अपील
रविवार को पीड़िता और उसकी मां ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा हम पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन हम बिना डरे अपनी लड़ाई लड़ेंगे। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की–मुझे ऐसी सुरक्षा दी जाए कि मैं बिना किसी डर के अपनी लड़ाई जारी रख सकूं।
ये भी पढ़ें: Unnao rape case: SC से कुलदीप सेंगर को झटका, उम्रकैद की सजा सस्पेंड करने के फैसले पर लगाई रोक

