Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्वस्थ ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के दौरान अपने आवास से बाहर नहीं निकलेंगी

October 13, 2023

अस्वस्थ ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के दौरान अपने आवास से बाहर नहीं निकलेंगी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्वस्थता के कारण आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान कालीघाट स्थित अपने आवास से बाहर नहीं निकलेंगी।मुख्यमंत्री शहर में सामुदायिक दुर्गा पूजा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी और 27 अक्टूबर को दुर्गा मूर्त िविसजर्न के वार्षकि कार्नविल में भाग लेने के लिए अपने आवास से निकलेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अन्यथा ठीक हूं, हालांकि मेरे अंग की चोट के पास संक्रमण है। मैं इंट्रावेनस जाच करवा रही हूं। मैं चलने में असमर्थ हूं, इसलिए डॉक्टरों ने घर से न निकलने की सलाह दी है।’’

पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री हावड़ा जिले के मंदिरतला में नबन्ना के राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय जाने के बजाय अपने आवास से काम कर रही थीं। पश्चिम बंगाल में निवेश तलाशने के लिए हाल ही में दुबई और स्पेन की विदेश यात्र के दौरान मुख्यमंत्री के अंगों में चोटें आईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें