Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर 18.60 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

February 24, 2024

UP: प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर 18.60 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। संगम नगरी में माघ मेले के पंचम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर शनिवार को ‘हर हर गंगे’ के उद्घोष के बीच सुबह 10 बजे तक लगभग 18.60 लाख लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही बादल छाए रहने और मौसम ठंडा रहने के बावजूद शनिवार सुबह 10 बजे तक करीब 18 लाख 60 हजार लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। तड़के से ही श्रद्धालुओं का माघ मेला क्षेत्र में आना जारी रहा जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट की गई और कुल 12 घाट बनाए गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कैमरे लगाए गए हैं। इस स्नान के साथ ही लोग महीने भर का कल्पवास पूरा कर अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें