Site icon Dainik Savera Times

UP: नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोएडा: जिले में एक कार आग का गोला बन गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, काफी देर तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर 12 बजे पृथला फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने आनन-फानन में गाड़ी को रोका और बाहर कूद गया। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद काफी देर तक पृर्थला फ्लाईओवर पर जाम लग रहा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते कई गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर गाड़ियों में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है।

Exit mobile version