Site icon Dainik Savera Times

UP के लड़के की किस्मत ने पलटी बाज़ी, Dream 11 से जीते 3 करोड़ रुपये और Thar गाड़ी

Rs 3 crore And Thar car Dream 11 : बहराइच। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सीज़न चल रहा है और इस दौरान कई लोग ऑनलाइन फैंटेसी गेम्स के ज़रिए पैसा कमा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां एक छात्र ने महज़ 49 रुपये लगाकर करोड़ों रुपये जीत लिया। जिससे गांव में खुशी की लहर है।

49 रुपये लगाकर बनी किस्मत
बहराइच के पयागपुर क्षेत्र के राजुवापुर भोजा पुरवा गांव के रहने वाले विवेक मौर्या ने Dream 11 नाम की फैंटेसी गेमिंग ऐप पर सिर्फ 49 रुपये लगाकर अपनी एक टीम बनाई थी। ये टीम टॉप पर पहुंच गई और विवेक को इनाम के रूप में 3 करोड़ रुपये और एक महिंद्रा थार गाड़ी मिली।

अभी हाल ही में दी थी 12वीं की परीक्षा
विवेक अभी स्टूडेंट हैं और उन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। फिलहाल वे कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही परिवार को यह खुशखबरी मिली, पूरे गांव में और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

करनाल, हरियाणा के विक्रम की भी बदली किस्मत

माई-11 सर्कल ऐप पर जीते 3 करोड़ रुपये : हरियाणा के करनाल जिले के सुहाना गांव के रहने वाले विक्रम नाम के युवक ने My-11 Circle ऐप पर आईपीएल के दौरान बेट लगाई थी। उन्होंने लखनऊ और पंजाब के मैच में सिर्फ 49 रुपये खर्च करके टीम बनाई और किस्मत ने उनका साथ दे दिया।

बेटी के नाम से बनाई थी आईडी
विक्रम ने ये टीम अपनी बेटी के नाम से बनाई गई आईडी से बनाई थी। जीत के बाद उन्हें भी 3 करोड़ रुपये और एक थार गाड़ी इनाम में मिली।

पत्नी गांव की सरपंच, परिवार था साधारण
विक्रम की पत्नी रेखा गांव की सरपंच (प्रधान) हैं। विक्रम के पिता मजदूर हैं और कुछ ज़मीनों पर किराए की खेती भी करते हैं। इस जीत से उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

ध्यान रखें – इसमें है वित्तीय जोखिम
हालांकि Dream 11 और My-11 Circle जैसे ऐप्स से कुछ लोग करोड़पति बन रहे हैं, लेकिन ये खेल जोखिम भरे भी होते हैं। इसमें पैसा डूबने का भी खतरा रहता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें।

Exit mobile version