Site icon Dainik Savera Times

दोस्ती, शराब और लालच… बेहोश दोस्त को करंट देकर उतारा मौत के घाट

UP Crime news

UP Crime news

UP Crime news: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की हत्या के मामले में 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब पीने के बाद बेहोश होने पर सचिन की बिजली के करंट का झटका देकर मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को लखनऊ के बिजनौर पुलिस स्टेशन इलाके में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके बेटे सचिन की हत्या बिरजू, तेजू और अन्य साथियों ने गला घोंटकर और बिजली का झटका देकर कर दी है।

खुफिया नेटवर्क से मिली जानकारी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजनौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देश पर आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। टीमों ने लगभग 170-190 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी व मैनुअल सबूतों के साथ-साथ स्थानीय खुफिया नेटवर्क से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें- इजरायली PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को दिया बड़ा सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

 

आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने 2 अक्टूबर को नामजद आरोपी बिरजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बिरजू ने पुलिस को बताया कि वह और सचिन दोस्त थे और अक्सर साथ में खाना खाते और शराब पीते थे। सचिन अक्सर बिरजू के कमरे पर भी जाता था क्योंकि बिरजू अकेला रहता था और वे दोनों अक्सर वहां बैठकर शराब पीते थे।

बिरजू ने मांगे थे पैसे
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को सचिन ने बिरजू से कहा कि उसे पैसों की जरूरत है और कुछ पैसों का इंतजाम करने को कहा। बिरजू ने कथित तौर पर उससे कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद सचिन ने पैसे जुटाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी। दोनों ने कथित तौर पर कुछ पैसों से शराब खरीदी और बाद में बिरजू के कमरे में बैठकर शराब पी।

ये भी पढ़ें- मॉनसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

 

अधिक शराब पीने की वजह से बेहोश हुआ था सचिन
पुलिस ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह से जब सचिन बेहोश हो गया, तो बिरजू के मन में उसके पास बचे हुए पैसे लेने का ख्याल आया। उसने कथित तौर पर सचिन को मारने का फैसला किया और कमरे में बेहोश पड़े सचिन को बिजली का झटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बरामद की ये चीजें
आरोपी ने सचिन की जेब से बचे हुए पैसे निकाले और फिर उसकी लाश को किसी और के घर के पास रखकर वहां से भाग गया। पुलिस ने एक बिजली का तार, स्टैंड वाला लोहे का कूलर और 2,250 रुपये नकद बरामद किए, जो मृतक की जेब से लिए गए थे। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version