Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Varanasi में आयोजित होगा ‘यूपी दर्शन’ सम्मेलन, 500 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

August 18, 2023

Varanasi में आयोजित होगा ‘यूपी दर्शन’ सम्मेलन, 500 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे ‘यूपी दर्शन’ सम्मेलन में पर्यटन क्षेत्र की 500 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उद्योग मंडल ‘एसोचैम’ और पर्यटन क्षेत्र के कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के मंच ‘माई अतिथि डॉट ग्लोबल’ शुक्रवार को वाराणसी ‘यूपी दर्शन-भारत में पर्यटन और आतिथ्य का उद्यमशील आकर्षण’ कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह सम्मेलन वाराणसी शहर और राज्य में पर्यटन क्षेत्र के पेशेवर लोगों के लिए नेटर्विकंग, ज्ञान के आदान-प्रदान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन का एक अवसर होगा। इस कार्यक्रम में देश और दुनिया की 500 से ज्यादा कम्पनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पयर्टन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की उत्तर प्रदेश की क्षमता का प्रदर्शन करना है।

इसके जरिये उत्तर प्रदेश और देश में पर्यटन के भविष्य को आकार देने के लिये सार्थक रास्ता तलाशने की कोशिश की जाएगी। साथ ही प्रदेश में पर्यटन की अनछुई संभावनाओं को भी सामने लाया जाएगा। माई अतिथि डॉट ग्लोबल के संस्थापक गौतम मेहरा ने कहा कि यूपी दर्शन सम्मेलन के लिए देश-दुनिया के पेशेवर वाराणसी में जुटेंगे। इससे शहर की अर्थव्यवस्था को पर्याप्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे स्थानीय व्यवसायों को आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें