Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कट की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत

December 12, 2024

UP: दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कट की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट की मांग को लेकर किसानों के प्रदर्शन के दौरान एक किसान की शामली जिले के बाबरी थाना अंतर्गत भाजू गांव में मौत हो गई। उपजिलाधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि किसान धीरेंद्र (45) की बुधवार को मौत हो गई हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र के किसान पिछले तीन महीने से दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजू गांव में फसल की ढुलाई में आसानी के लिए कट की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कट न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बुधवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने मृतक किसान के शव को धरना स्थल पर रखकर उसके परिवार को राहत देने की मांग की। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया। हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें