Site icon Dainik Savera Times

UP में हाफ एनकाउंटर; मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

UP Half encounter

UP Half encounter

UP Half encounter: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें- Today weather 24 Oct 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, “शुक्रवार रात 11 बजे हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली की सिहानी गेट पर पहले भी घटना में शामिल संदिग्ध लोग एक और अपराध करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान वे भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी।”

पैरों में लगी गोली
उन्होंने बताया कि पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में, दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई। घायल संदिग्धों ने अपनी पहचान गौरव और विवेक के रूप में बताई है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो। उन्होंने बताया कि उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज है और वह एनसीआर क्षेत्रों में धोखाधड़ी, छीनेती की घटना करते हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 24 Oct 2026: आज शनिवार के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

 

आरोपियों पर कई मुकदमें पहले से ही दर्ज!
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने एनसीआर में धोखाधड़ी, छीनेती की वारदातों को अंजाम देने की बात भी बताई है। दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version