Site icon Dainik Savera Times

UP : राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई टली, अगली तारीख 18 को

सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीवानी के एक अधिवक्ता का निधन होने के कारण शुक्रवार को कचहरी में शोक सभा हुई और राहुल गांधी के मामले की सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 18 जून को होगी। मानहानि मामले में राहुल गांधी फरवरी माह में अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी।

Exit mobile version