Site icon Dainik Savera Times

UP : राहुल गांधी के खिलाफ मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 26 को

सुल्तानपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने और ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार होने पर अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण इस मामले में सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब अगली सुनवाई 26 जून को होगी। पिछले 7 जून को संबंधित अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की थी।

मानहानि के इस मामले में राहुल गांधी पिछले 20 फरवरी को अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत ने जमानत दे दी थी। राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ 2018 के चुनाव में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में परिवाद दाखिल किया है।

Exit mobile version