Site icon Dainik Savera Times

उप्र : तेंदुए की इलाज के दौरान हुई मौत, डॉ. सैम  ने दी जानकारी 

बलरामपुर:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य जीव क्षेत्र में शुक्रवार को गन्ने के खेत से बचाकर लाए गए तेंदुए की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सैम मारन एम ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव में गन्ने के खेत में एक तेंदुआ देखा गया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी।
डॉ. सैम के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को जंगल में भगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं भाग सका, जिसके बाद उसे पकड़कर रेंज कार्यालय लाया गया। डॉ. सैम ने बताया कि तेंदुए के बीमार होने की आशंका को देखते हुए उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार, रेंज कार्यालय पर लाए गए तेंदुए को संभवत: बुखार था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Exit mobile version