Site icon Dainik Savera Times

UP NEWS : सालगिरह के जश्न में नाचते समय व्यवसायी बेहोश होकर गिरा, मौत 

बरेली। बरेली के 45 वर्षीय जूता व्यापारी वसीम की शादी की सालगिरह में नाचते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वसीम को यहां पत्नी फराह के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के जश्न के दौरान नाचते समय दिल का दौरा पड़ा। यह घटना बुधवार रात को बरेली के शाहाबाद इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में हुई, जहां परिवार और दोस्त इस अवसर पर एकत्र हुए थे। कार्यक्रम के वीडियो फुटेज में वसीम को करीब दो मिनट तक नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि रिश्तेदार तालियां बजा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक एक तरफ हट गये, संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। परिवार के सदस्य वसीम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने वसीम को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने कहा कि परिवार ने अधिकारियों को मौत की सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर परिवार ने इसकी सूचना दी होती, तो मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा सकता था।’’ वसीम को बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शोकाकुल रिश्तेदारों ने बताया कि कैसे उन्होंने सालगिरह के जश्न की योजना पहले से ही बना रखी थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह खुशी का मौका दुखद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
Exit mobile version