Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी पुलिस के जवानो को नहीं मिलेगी 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छुट्टी

October 10, 2023

लखनऊ: त्योहारी मौसम में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और जवानो को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच अवकाश लेने पर पाबंदी लगा दी गयी है। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सभी उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली और छठ पूजा के दौरान कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिये सभी अधिकारियों और जवानो को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच अवकाश न दिया जाये।इस दौरान यदि किसी कर्मचारी को अवकाश की अत्यन्त आवश्यकता होगी तो उसे उच्चाधिकारियों की अनुमति लेनी जरूरी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें