Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP University Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में निकली 187 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

November 26, 2026

UP University Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में निकली 187 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

UP Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि प्रयागराज की प्रो. राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी ने 187 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किस पद पर कितनी होगी भर्ती?

यूनिवर्सिटी में कुल 187 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं-

– असिस्टेंट प्रोफेसर: 130 पद
– एसोसिएट प्रोफेसर: 34 पद
– प्रोफेसर: 22 पद
– सहायक निदेशक: 1 पद

ये भी पढ़ें : 

भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC NET, CSIR NET या SET/SLET पास होना जरूरी है। कुछ उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी। इसके साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी के साथ कम से कम 8 साल का पढ़ाने या रिसर्च करने का अनुभव होना चाहिए। वहीं प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी और कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने सैलरी मिलेगी।

– प्रोफेसर: 1 लाख रुपये
– एसोसिएट प्रोफेसर: 80 हजार रुपये
– असिस्टेंट प्रोफेसर: 57,700 रुपये
– सहायक निदेशक: 57,700 रुपये

ये भी पढ़ें : 

कैसे होगा चयन?

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पहले 40 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की पढ़ाई और रिसर्च के काम को देखकर मेरिट तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को 20 अंकों का शिक्षण टेस्ट और 10 अंकों का इंटरव्यू देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले prsuniv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. Teaching Position Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
6. आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें