Site icon Dainik Savera Times

देहरादून से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

देहरादून: देहरादून से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ी गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15-20 सवारियां मौजूद थी। इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों चोटें आई हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बुधवार सुबह करीब 4.45 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

चंद्रबदनी चैक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सड़क से उतरकर नाली के ऊपर चढ़ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों और कंडक्टर ने बताया कि बस को ड्राइवर राहुल चला रहा था। ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15-20 सवारियां मौजूद थी। सभी को हल्की चोटें आई हैं। बस चालक को भी चोट आई है।

Exit mobile version