Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र : सौतेले बेटे की हत्या कर शव सीवर टैंक में छुपाने की आरोपी महिला समेत दो गिरफ्तार

October 17, 2023

उप्र : सौतेले बेटे की हत्या कर शव सीवर टैंक में छुपाने की आरोपी महिला समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के मोदी नगर इलाके में अपने 11 वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या करने और उसके शव को घर के सीवर टैंक में छुपाने के आरोप में एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मोदी नगर क्षेत्र के अपर पुलिस आयुक्त ज्ञन प्रकाश राय ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सोमवार को शिकायत मिली थी कि शादाब (11) नामक लड़का रविवार से लापता है। मामले की तफ्तीश के दौरान शक होने पर पुलिस ने उसके घर की सघन तलाशी ली तो सीवर टैंक के अंदर से शादाब का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो शादाब की सौतेली मां रेखा ने स्वीकार किया कि उसने अपनी सहेली पूनम की मदद से शादाब की हत्या की थी।

राय के मुताबिक, शादाब रविवार को जब खेल कर घर वापस लौटा था तब रेखा ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और उसका शव घर में ही बने सीवर टैंक में फेंक दिया।सूत्रों के अनुसार, रेखा शादाब के पिता राहुल सेन की दूसरीपत्नी थी और वह अपने सौतेले बेटे को पसंद नहीं करती थी। रेखा ने अपने पति राहुल और अन्य परिजन के सामने शादाब का अपहरण होने का दावा किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें