Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र: दो छात्रों से मारपीट के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

August 17, 2023

उप्र: दो छात्रों से मारपीट के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठ के दो छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। मनियर थाने के प्रभारी मंतोष सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री भगवान व सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि घायल छात्र के पिता शिव जी राजभर की शिकायत पर बुधवार को मनियर थाने में दोनों अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुछ छात्रों का मंगलवार को विद्यालय के बाहर विवाद हो गया था और इसी को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने दो छात्रों की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने मनियर के खंड शिक्षा अधिकारी मोहन कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से बुधवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें