Site icon Dainik Savera Times

उप्र: बस की चपेट में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन मजदूर-मुशर्रफ (30), मसरूर (25) और बुद्दू (55) मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गदेवड लाडा पुल मार्ग पर जैसे ही गोशेरा पुल के पास पहुचे, पीछे से तेज गति से आ रही निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

जैन के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि मुशर्रफ और मसरूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्दू गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची मिर्जापुर थाना पुलिस ने बुद्दू को अस्पताल में भर्ती कराया। जैन के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version