Site icon Dainik Savera Times

वृंदावन में 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर लाडली दास आश्रम से बरामद, प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा था मामला

Ladli Das Ashram

नेशनल डेस्कः वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम से जुड़ा विवाद शनिवार देर रात सुलझ गया। हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले करीब 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अनुज को राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से बरामद किया गया। किशोर के मिलने के बाद उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

आध्यात्मिक जीवन में थी किशोर की गहरी रुचि
जानकारी के मुताबिक अनुज की शुरुआत से ही आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में काफी रुचि थी। करीब तीन महीने पहले वह बिना अपने परिवार को बताए घर से निकल गया और वृंदावन पहुंच गया। वृंदावन आने के बाद वह संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ गया। बताया जा रहा है कि उसने वहां दीक्षा भी ले ली थी।

घर लौटने से कर रहा था इनकार
परिजनों के मुताबिक, अनुज का मन सांसारिक जीवन से हट गया था। वह आध्यात्मिक जीवन अपनाना चाहता था और इसी वजह से वापस घर जाने के लिए तैयार नहीं था। किशोर के लंबे समय तक घर नहीं लौटने के कारण परिवार काफी परेशान था। परिजनों ने उसकी तलाश की और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा।

आश्रम के बाहर परिवार ने दिया धरना
अनुज को वापस घर लाने की मांग को लेकर उसके परिजन आश्रम के बाहर धरने पर भी बैठ गए थे। परिवार लगातार किशोर को उनके हवाले करने की मांग कर रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की और शनिवार देर रात उसे बरसाना क्षेत्र के लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा किशोर
बरसाना पुलिस ने अनुज को सुरक्षित बरामद करने के बाद आश्रम के बाहर मौजूद उसके परिजनों को सौंप दिया। किशोर के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। फिलहाल, तीन महीने से चल रही किशोर की तलाश का मामला सुलझ गया है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version