Site icon Dainik Savera Times

दम है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में आगे आएं अखिलेश यादव : ठाकुर

kaushal thakur

इटावा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अदालती पक्षकार हिन्दू धर्म गुरु कौशल किशोर ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने कृष्ण वंशज होने का दावा करने वाले यादव को कानूनी लड़ाई में शामिल होना चाहिए। ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह को हिन्दुओं को सौंपने की मांग की है।

इटावा में एक समारोह में आए कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्हें तथाकथित कृष्ण वंशज बताते हुए दम हो तो श्रीकृष्ण जन्भूमि की कानूनी लड़ाई में अखिलेश यादव आगे आकर दिखाए। श्रीकृष्ण जन्भूमि के पक्षकार हिन्दु धर्मगुरु एवं कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर इटावा में अपने पुराने शिष्य मनोज तोमर के यहां आए एक कार्यक्रम में आए थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उहोंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्भूमि की मुक्ति के लिए हम लोग कानूनी लड़ाई न्यायिक तौर पर अभी उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लड़ रहे है। इसकी एक एसएलपी सुप्रीमकोर्ट में भी चल रही है। हमारी मांग है कि श्रीकृष्ण का जो वास्तविक गर्भगृह है जो साजिश के तहत 1967 में एक गलत तरीके से डिसीजन लेकर मुसमानों के हाथों में दे दिया गया है। जो आंक्रांता थे, जिन्होंने हमारे भारत के अस्मता को लूटा और हमारी विरासतों को लूटा। आज उन्हीं का कब्जा है, तो आज हमारा देश आजाद कहा हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी का प्रमुख स्वरूप तब होगा जब हमारी धार्मिक विरासतें स्वतंत्र होकर हमारे हाथों में आ जाएगी। इसी के लिए कानूनी लड़ाई चल रही है।

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह को हिन्दुओं को सौंपने की मांग कर दावा किया कि सर्वे होने पर मस्जिद के नीचे शिवालय जरूर निकलेंगे। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता खुलकर भगवान श्रीकृष्ण की जय तक नहीं बोल सकते है उनसे जन्भूमि के पक्ष में बोलने की कोई उम्मीद भी बेकार है। धर्म से दूर भागने वाले लोग केवल मौलानाओं को खुश करने में ही लगे है। डिंपल यादव पर हुई बड़ी टिप्पणी पर भी अखिलेश यादव मौन बने रहे। सपा प्रमुख के कृष्ण वंशज पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सिर्फ तथाकथित वंशज हो सकते है।

Exit mobile version