Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की मां का हुआ निधन, लोगों में शोक की लहर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मां श्रीमती विमला देवी का आज प्रातः काल लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान हॉस्पिटल मे उनका निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थीं।

मंत्री नंदी खुद ही उनकी देखभाल करते थे और समय समय पर जाँच आदि उनका कराया जाता था। दीपावली के दिन भी नंदी अपनी मां से मिलने अपने छोटे भाई के पास गए थे। आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ी। डाक्टरों ने उन्हे बचाने की पुरजोर कोशिश की मगर उन्होने अंतिम सांस ले ली।

नंदी की मां की शव यात्रा आज दोपहर उनके निज निवास बहादुर गंज से निकलेगी और दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version