Site icon Dainik Savera Times

CM YOGI ने रायबरेली में 879 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

CM Yogi attacks the opposition

CM Yogi attacks the opposition

रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव से लेकर प्रदेश तक कोई भी “गुंडा” अपने आप को सपा के संस्कारों के करीब पाता है।

योगी ने रायबरेली में 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के नायकों को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि केवल गांधी परिवार को सम्मान मिलना चाहिए, जबकि सपा अपने “सैफई सिंडिकेट” तक सीमित है। योगी ने आरोप लगाया कि सपा शासन में गुंडों का काम गरीबों की जमीन पर कब्जा करना, व्यापारियों से चौथ वसूलना और बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालना था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने उनके हालिया बयान का जिक्र किया और कहा कि सपा “परिवारवाद” की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने प्रदेश की पहचान के सामने संकट खड़ा किया है।

इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। योगी ने उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिए। उन्होंने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप व स्वीकृति पत्र भी बांटे।

Exit mobile version