Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर सपा और कांग्रेस गठबंधन कर भी ले, तो नतीजा 2017 जैसा ही होगा: ओम प्रकाश राजभर

September 5, 2026

अगर सपा और कांग्रेस गठबंधन कर भी ले, तो नतीजा 2017 जैसा ही होगा: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी सोच रहे हैं कि सपा आगामी चुनाव में हारने जा रही है, तो ऐसी स्थिति में इस पार्टी के साथ गठबंधन करके हम क्या करेंगे। अब अगर दोनों के बीच गठबंधन होता है, तो ये दोनों दल आपस में कितनी सीटों आपस में बांटते हैं। इससे हमें कोई लेना देना नहीं है। अगर ये दोनों गठबंधन कर भी लेते हैं, तो इन्हें कोई फायदा होने वाला है। पूरा नतीजा 2017 जैसा ही रहेगा।

वहीं, उन्होंने सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की ओर से सीएम योगी के एआई वीडियो चलाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, यह विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रतीक है। अखिलेश यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर में सीईओ के चयन को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है। हमें इसका स्वागत करना चाहिए।

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद को लेकर भारत के रुख पर भी ओम प्रकाश राजभर ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है। हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने दुनिया के हर मंच से आतंकवाद की भर्त्सना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कभी -भी किसी देश जाते हैं, तो वहां आतंकवाद की आलोचना करते है और लोगों को शांति का संदेश देते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड में मदरसों पर हो रही कार्रवाई को भी उचित बताया। उनके मुताबिक, अगर किसी मदरसे के पास उचित कागजात नहीं हैं, तो उसके कागजात बनवा लें, नहीं तो उसे बंद करें। वहीं, उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी को भी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कई लोगों को इस दुखद हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी आगामी 5 सितंबर को बहुत बड़ा मार्च करने जा रही थी। लेकिन, केंद्र सरकार से संवाद के बाद इस मार्च को टाल दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के इस कदम को सराहनीय माना जा रहा है। इस पर भी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, जिसका हम स्वागत करते हैं। मैं इसे एक अच्छा कदम मानता हूं।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मौजूदा प्रक्रिया से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वोट चोरी में चुनाव आयोग भाजपा के साथ शामिल है। इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा अलग है। आखिर दोनों को एक साथ कैसे देखा जा रहा है?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें