
वाराणसी: वाराणसी-प्रयागराज मेमो ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को चार बालिग युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। ये सभी भदोही के रहने वाले हैं।
जीआरपी के अनुसार, आरोपियों ने 28 अगस्त को भदोही जिले के अहिरमनपुर हॉल्ट के पास वाराणसी-प्रयागराज मेमो ट्रेन पर यात्रियों से विवाद के बाद कथित रूप से पत्थरबाजी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। \
सीट पर बैठने और कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी करने पर लोगों से विवाद हुआ था। इसी कारण से इन सभी ने ट्रेन पर पथराव किया था। पुलिस ने गिरफ्तार चारों बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले का खुलासा वाराणसी जीआरपी थाने में किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...