Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: CM YOGI

September 22, 2026

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: CM YOGI

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ पीड़ितों ने पुलिस से जुड़ी अलग-अलग शिकायतें बताईं, जिस पर उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में थाने, चौकी और बीट स्तर पर हीलाहवाली की शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मामले में दोषियों पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें