Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंदू रक्षा दल ने देवबंद दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने का किया ऐलान

August 9, 2026

हिंदू रक्षा दल ने देवबंद दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने का किया ऐलान

सहारनपुर: हिंदू रक्षा दल ने ऐलान किया है कि उसके सदस्य 11 अगस्त को सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित दारुल उलूम परिसर में गंगाजल चढ़ाने जाएंगे। संगठन का दावा है कि इस्लामिक शिक्षण संस्थान के परिसर के नीचे शिवलिंग मौजूद है।

हिंदू रक्षा दल की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर देवबंद जाएंगे।

शर्मा ने दावा किया कि संगठन ने पहले दारुल उलूम परिसर में शिव मंदिर होने के अपने दावों की जांच कराने के लिए सहारनपुर प्रशासन से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद संगठन ने खुद दारुल उलूम जाकर गंगाजल चढ़ाने का फैसला किया है।

देवबंद के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”किसी को भी कानून-व्यवस्था बाधित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें