फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार के बीच अचानक गोलियां चलने लगीं। घटना थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बातचीत करते हुए देखा। इसके बाद गुस्से में आकर उसने दोनों पर गोली चला दी। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी पर चार गोलियां चलाईं, जबकि उसके साथ मौजूद युवक को दो गोलियां मारीं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
“पत्नी और उसके प्रेमी पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का ये वीडियो फिरोजाबाद से आया है..”
ऋषभ तैलंग ने अपनी पत्नी शिप्रा और उसके प्रेमी जितेंद्र और सनी ठाकुर को एक साथ पकड़ लिया.. जितेंद्र से बोला, तू तो मुझे अपना भाई मानता था.. ये क्या कर रहा है!!
दोनों की आपस में कहासुनी हुई.. झगड़ा हुआ.. ऋषभ ने गुस्से में रिवाल्वर निकालकर जितेंद्र ठाकुर को दो गोलियां मार दीं .. जितेंद्र गिर पड़ा.. ऋषभ की पत्नी शिप्रा चीखती हुई भागी तो गोलियां चलाता हुआ उसके पीछे दौड़ा .. पत्नी को भी दो गोलियां मारी.. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है..
#Firozabad #HusbandWife #Affair #LoveAffair #Shoot #Firing #Crime #Police— Vivek K. Tripathi (@meevkt) October 7, 2026
आरोपी पति की पहचान ऋषभ के रूप में
घटना में आरोपी पति की पहचान ऋषभ तैलंग के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान शिप्रा तैलंग के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सनी ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ऋषभ तैलंग करीब 40 साल का है और कोटला चुंगी चौराहे के पास इंटर कॉलेज चलाता है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले मथुरा की रहने वाली 35 वर्षीय शिप्रा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं।
दो साल से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि ऋषभ और शिप्रा के बीच पिछले करीब दो साल से विवाद चल रहा था। इसी वजह से शिप्रा अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से तनाव बना हुआ था।
सनी के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई
जानकारी के अनुसार, शिप्रा का श्रीराम कॉलोनी, मथुरा नगर निवासी सनी उर्फ शिवा ठाकुर के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। सनी कोटला चुंगी चौराहे पर इंटरनेट कैफे और ई-सेवा की दुकान चलाता है।
मंगलवार रात दुकान पर पहुंची थी शिप्रा
बताया गया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे शिप्रा सनी की दुकान पर पहुंची थी। आरोप है कि दोनों दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ऋषभ ने दोनों को देख लिया और विवाद बढ़ गया।
थाना उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति रिषभ द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी व पत्नी के मित्र जितेन्द्र उर्फ सनी को गोली मार देने के पश्चात घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने व रिषभ को हिरासत में लेकर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में #SSP_FRZ की बाइट- @Uppolice @dgpup https://t.co/xYv3h7TsID
— Firozabad Police (@firozabadpolice) October 6, 2026
बाजार के बीच हुई फायरिंग से मची अफरा-तफरी
घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे डीएवी इंटर कॉलेज के पास बाजार के बीच हुई। अचानक हुई फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

