लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मौर्य ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन और पीड़ादायक समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि!
मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 20, 2026
उन्होंने कहा, ” मां का स्नेह, आशीर्वाद और त्याग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री जी एवं समस्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।” उपमुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शांति प्रदान करें।

