Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांति और कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करें अधिकारी: CM YOGI

September 28, 2026

शांति और कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करें अधिकारी: CM YOGI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांति, खुशहाली और ‘सुदृढ़’ कानून व्यवस्था की स्थिति में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पीड़ितों को समाधान का भरोसा दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

योगी ने अधिकारियों से कहा कि शांति, खुशहाली और ‘सुदृढ़’ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है तथा इसमें बाधा डालने वालों को कानूनी तरीके से सबक सिखाया जाए।मुख्यमंत्री ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर भी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आए हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बयान के अनुसार, कुछ पीड़ितों ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन को अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त कराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर भी बल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें