Site icon Dainik Savera Times

Prayagraj STF ने 2 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भानु प्रताप को मार गिराया

Prayagraj STF killed Bhanu Pratap

Prayagraj Encounter: प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक एनकाउंटर किया। इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया गया। एनकाउंटर के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कौन था भानु प्रताप सिंह
भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार गांव का रहने वाला था। उस पर कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, डकैती व अन्य गंभीर आपराधिक धाराएं उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में 40 से ज्यादा केस दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।

 

कई जगह इनाम घोषित था
सूत्रों के अनुसार, भानु प्रताप सिंह पर कई जगहों पर इनाम भी घोषित था,  जैसे 1 लाख रुपये, 50 हजार रुपये, 15 हजार रुपये। यह इनाम अलग-अलग जिलों में उसके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर रखा गया था।

एनकाउंटर कैसे हुआ
एसटीएफ की टीम, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर जेपी राय कर रहे थे, ने यह कार्रवाई की। महाराजगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह को गोली लगी। गोली उसके सीने में लगी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत अयोध्या के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अस्पताल में मौत की पुष्टि
मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने भी पुष्टि की कि घायल अवस्था में लाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसटीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इलाके में जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अपराधी से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

Exit mobile version