Site icon Dainik Savera Times

शामली: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मोहताब ढेर, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

UP police encounter

UP police encounter

शामली: जिले के कांधला में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ ​​बेचैन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। गोलीबारी में एस सब-इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। मुठभेड़ को लेकर शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने जानकारी दी है।

एसपी ने बताया कि रात में एक लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया। जानकारी मिली थी कि बाइक से दो बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर कांधला थाने की ओर भागे थे। इसके बाद कांधला एसएसचो की टीम ने तलाशी की कोशिश की। पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश लेफ्ट साइड मुड़े और एक ट्यूबेल पर बाइक खड़ी कर पुलिस टीम पर फायरिंग की।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग पर पुलिस टीम बाल-बाल बची, लेकिन सब-इंस्पेक्टर दीपचंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जानकारी हुई कि उसकी मौत हो गई है।

एसपी ने बताया कि मौके से एक 9 एमएम की कार्बाइन और एक पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतक अपराधी की पहचान मोहताब उर्फ बेचैन के तौर पर हुई है। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एक मार्च को महिला आरक्षी का कुंडल और चेन लूट लिया गया था। इसी मामले में इसकी तलाश की जा रही थी और इस पर इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया है, जबकि यह फरार हो गया था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

 

Exit mobile version