Site icon Dainik Savera Times

बलिया में चलती ट्रेन गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, एक यात्री गंभीर रूप से घायल

बलिया: जिले में गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन पर कथित तौर रूप से पत्थर फेंके जाने से 30 वर्षीय एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जीआरपी ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के निवासी अभिषेक कुमार सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, सिंह मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जाने के लिए सोमवार को ट्रेन संख्या 15231 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रहे थे।

इसमें कहा गया कि जैसे ही ट्रेन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर फेंक दिया, जिससे सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई। ट्रेन के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम ने घायल यात्री को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version