यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश शासन ने 19 अप्रैल से मेरठ, लखनऊ, आगरा और कानपुर सहित 9 प्रमुख जिलों में रविवार को भी बैनामा और पंजीकरण की विशेष सुविधा शुरू करने का आदेश दिया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कामकाजी लोगों और व्यस्त नागरिकों को बिना कार्यालय से छुट्टी लिए संपत्ति से जुड़े कार्य निपटाने का अवसर प्रदान करना है।
जिन जिलों में दो या अधिक उप-निबंधक कार्यालय हैं, वहां रोटेशन के आधार पर हर रविवार एक कार्यालय खुला रहेगा। अधिकारियों ने इस व्यवस्था को फरवरी में मिले प्रस्तावों के आधार पर लागू किया है, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...