Site icon Dainik Savera Times

UP: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कड़ा धाम से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

8 Devotees Returning from Kada Dham Die

8 Devotees Returning from Kada Dham Die

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग दर्शन करके कड़ा धाम से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के करौली गांव से करीब 33 लोग एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें-
KBC में जीते थे 50 लाख… अब 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार हुई महिला तहसीलदार
भारत में फ्यूल की कमी नहीं: सरकार ने कहा- 2 महीने का स्टॉक तैयार; कमर्शियल LPG सप्लाई 70% तक बहाल
तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

मौके पर ही 8 लोगों की मौत

रास्ते में कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के अठसराय के पास नेशनल हाईवे पर उनकी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में बाकी करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को सिराथू सीएचसी और कुछ को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पूरे इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Exit mobile version